बिना मशीन के मैं अपना ब्लड प्रेशर कैसे चेक कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 11:17

बिना मशीन के घर पर ऐसे चेक करें ब्‍लड प्रेशर, 2 मिनट में पता चल जाएगा कितना है BP

अगर आप घर में बीपी चेक करना चाहते हैं तो इसके 2 तरीके हैं।
Blood Pressure Check At Home: डॉक्‍टर्स कहते हैं कि अगर आप घर में रेगुलर बेसिस पर अपना ब्‍लड प्रेशर चेक कर रहे हैं तो आपको पहले डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए।
हमारा ब्‍लड प्रेशर इस चीज पर निर्भर करता है कि हमारा हार्ट किस स्‍पीड से ब्‍लड को बॉडी में भेज रहा है। यह शरीर के चार प्रमुख महत्वपूर्ण संकेतों में से एक है और यह तय करता है कि शरीर अच्छी तरह से काम कर रहा है या नहीं। अगर आपका ब्‍लड प्रेशर कम या ज्‍यादा (Low and High Blod Pressure) है तो इसका मतलब ये है कि आपकी बॉडी में सबकुछ सही नहीं चल रहा है और कुछ गड़बड़ है। इसलिए जरूरी है कि हर उम्र के व्‍यक्ति को अपना ब्‍लड प्रेशर पता होना चाहिए। डॉक्‍टर्स कहते हैं कि अगर आप घर में रेगुलर बेसिस पर अपना ब्‍लड प्रेशर चेक कर रहे हैं तो आपको पहले डॉक्‍टर से संपर्क करना चाहिए। जो लोग किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, स्‍ट्रेस या एंग्‍जाइटी के शिकार हैं, जिन्‍हें डायबिटीज है या हाल ही में कोई दवा लेना शुरू या बंद किया है उन्‍हें अपना ब्‍लड प्रेशर नापते वक्‍त कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। अगर आप घर में बीपी चेक करना चाहते हैं तो इसके 2 तरीके हैं। पहला आप ऑटोमेटिड ब्‍लड प्रेशर मशीन से अपना बीपी चेक कर सकते हैं और दूसरा आप मेनुअली चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर में कैसे चेक करें ब्‍लड प्रेशर (How To Check Blood Pressure At Home)

ऑटोमेटिड मशीन से घर में ऐसे चेक करें ब्‍लड प्रेशर (Automated Blood Pressure Machine In Hindi)

अगर आप ऑटोमेटिड मशीन से अपना ब्‍लड प्रेशर चेक करना चाहते हैं तो बहुत आसान है। इससे ज्‍यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है। आपका बीपी कितना है इस मशीन की स्‍क्रीन पर साफ दिख जाता है और आपको स्‍टेथोस्‍कोप की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके लिए मशीन के कफ (पट्टे) को सीधे हाथ पर पहनें और यह न ही ज्‍यादा टाइट और न ही ढीला होना चाहिए। ऐसी स्थिति में ब्‍लड प्रेशर सही नहीं आएगा। वैसे तो ऑटोमेटिड मशीन ब्‍लड प्रेशर नापने का एकदम आसान और सही तरीका है लेकिन इसके कुछ ड्राबैक भी हैं। जैसे कि अगर ऑटोम‍ेटिड मशीन से ब्‍लड प्रेशर नापते वक्‍त शरीर में हलचल हुई तो नंबर कम या ज्‍यादा आ सकता है, कुछ मशीन ऐसी भी होती हैं जो सीधे हाथ के बजाय उल्‍टे हाथ पर काम करती हैं और कुछ मशीन बैटरी सिस्‍टम पर काम करती हैं। इसलिए इन बातों का ध्‍यान रखें।

मैनुअली ब्‍लड प्रेशर चेक करने का तरीका (Manual Blood Pressure Checkup At Home)
अगर आप घर में मैनुअली ब्‍लड प्रेशर चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले मरीज के बांए हाथ में कफ बांधें। कफ का निचला हिस्‍सा कोहनी पर टच होना चाहिए जबकि नली हाथ के अंदर की तरफ होनी चाहिए। अब स्‍टेथोस्‍कोप को कान में लगाएं और मरीज की कोहनी पर डाय‍फ्राम को रखें। मशीन पर मौजूद वाल्व को घुमाकर टाइट करें। अब रबर के बल्ब को दबाते हुए बीपी मशीन के प्रेशर को बढ़ाएं। स्‍टेथोस्‍कोप में पही बार जो पल्‍स अंक सुनाई दे उसे नोट कर लें और ढीला छोड़ दें। जब पल्स की आवाज सुनाई देना बंद हो जाए तो इस अंक को नोट कर लें। यही आपका ब्‍लड प्रेशर नंबर है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info